बैंक से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी -न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज
खटीमा। बैंक से लोन दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम दियूरी निवासी मनोज कुमार ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि ग्राम गांगी निवासी सुनील कुमार ने उसे बैंक से लोन दिलाने का भरोसा दिलाकर एक ब्लैंक चेक ले लिया। आरोप है कि लोन स्वीकृत होने के बाद सुनील कुमार ने बिना जानकारी दिए उसी ब्लैंक चेक के माध्यम से 22 अक्टूबर 2024 को बैंक से एक लाख रुपये निकाल लिए।
पीड़ित का कहना है कि जब उसने आरोपी से निकाली गई रकम वापस मांगी तो उसने पैसे लौटाने से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने ग्राम गांगी निवासी सुनील कुमार के खिलाफ धारा 318(4), 351(2) बीएनएस तथा न्यायालय आदेश के अनुपालन में धारा 175(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल