महाराष्ट्र पुलिस का अधिकारी बताकर नैनीताल निवासी एक महिला को झांसे में लेकर 1.47 करोड़ रुपये की ठगी

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। साइबर अपराधियों द्वारा ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें साइबर ठगों ने स्वयं को महाराष्ट्र पुलिस का अधिकारी बताकर नैनीताल निवासी एक महिला को झांसे में लिया और 12 दिनों तक उन्हें व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट में रखा इस दौरान ठगों ने महिला से कुल 1.47 करोड़ रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए।

मल्लीताल निवासी बीना शाह पुत्री स्व. कुन्दन लाल शाह को 14 अगस्त को एक अज्ञात व्हाट्सएप नम्बर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को महाराष्ट्र पुलिस का साइबर क्राइम अधिकारी बताया और कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार नरेश गोयल के मामले में उनके नाम से 60 करोड़ रुपये केनरा बैंक के खाते में आए हैं। ठगों ने महिला को धमकाते हुए उनके बैंक खातों का वेरिफिकेशन करने की बात कही और अन्य किसी से बात न करने का दबाव बनाया। इसके बाद महिला को लगातार ऑडियो और वीडियो कॉल पर व्यस्त रखा गया डर और कानूनी कार्रवाई की धमकी से भयभीत महिला ने ठगों के बताए अनुसार अपने तीन अलग-अलग बैंक खातों से कुल पांच ट्रांजेक्शन के माध्यम से 1-47 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल

महिला से 18 अगस्त को 15 लाख रुपये, 19 अगस्त को 50 लाख रुपये, 20 अगस्त को 35 लाख रुपये, 21 अगस्त को 14 लाख रुपये,21 अगस्त को ही 33 लाख रुपये इस प्रकार कुल 1.47 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर कराई गयी। महिला को ठगों ने भरोसा दिलाया था कि जांच पूरी होने पर पूरी राशि उनके खाते में वापस कर दी जाएगी, लेकिन लगातार अतिरिक्त धनराशि की मांग किए जाने पर महिला को शक हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर

इसके बाद उन्होंने अपने परिचित सेवानिवृत्त बैंककर्मी सुनील अग्रवाल को जानकारी दी जिनकी सलाह पर उन्होंने हकीकत समझी और पुलिस से संपर्क किया।पीड़िता बीना शाह ने इस संबंध में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, कुमाऊं परिक्षेत्र रुद्रपुर में तहरीर दी इससे पहले उन्होंने 1930 हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर अपराधियों की तलाश में जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के कॉल या मैसेज आने पर घबराएं नहीं और तुरन्त साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सम्पर्क करें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119