धामी कैबिनेट के बड़े फैसले : उपनल कर्मचारियों को राहत -उत्तराखंड पूर्ण साक्षर घोषित, चारधाम यात्रा से लेकर जेल नियमावली तक 12 अहम प्रस्तावों पर मुहर

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक में 12 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई।

कैबिनेट बैठक में शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, कृषि, पशुपालन, आबकारी, लोक निर्माण, गृह और चारधाम यात्रा से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सबसे बड़ा फैसला उपनल कर्मचारियों के लिए समान कार्य-समान वेतन की कटऑफ तिथि को 12 नवंबर 2018 से बढ़ाकर 15 अगस्त 2024 करने का रहा, जिससे बड़ी संख्या में कर्मचारियों को लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

कैबिनेट के प्रमुख फैसले इस प्रकार हैं:

● संस्कृत शिक्षा में बड़ा बदलाव
उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी गई। इसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता, पाठ्यक्रम निर्धारण और परीक्षा संचालन व्यवस्था में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक

● उपनल कर्मचारियों को राहत
समान कार्य-समान वेतन के लिए कटऑफ तिथि 12 नवंबर 2018 से बढ़ाकर 15 अगस्त 2024 कर दी गई है।

● बिटुमेन कीमतों पर नियंत्रण
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण बढ़ी बिटुमेन की कीमतों के प्रभाव को कम करने के लिए लोक निर्माण विभाग को विशेष व्यवस्था बनाने की मंजूरी दी गई।

● उत्तराखंड पूर्ण साक्षर राज्य घोषित होगा
राज्य सरकार ने प्रदेश को पूर्ण साक्षर घोषित करने का निर्णय लिया। सरकार के अनुसार राज्य की साक्षरता दर 98 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है।

● आबकारी विभाग को राहत
होलोग्राम के दोहराव की स्थिति में अब दोहरा कर नहीं लगेगा, बल्कि केवल एक बार ही टैक्स वसूला जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक

● हर्बल उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा
सेलाकुई स्थित सगंध एवं हर्बल केंद्र में मिलावट जांच सुविधा विकसित की जाएगी। इसके लिए पांच नए पदों को मंजूरी दी गई है।

● अंतरराष्ट्रीय हिमालयन कार रैली को हरी झंडी
उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय हिमालयन कार रैली के आयोजन को मंजूरी दी गई। आयोजन की जिम्मेदारी मद्रास की संस्था को सौंपी जाएगी। रैली में करीब 50 अंतरराष्ट्रीय कारों के शामिल होने की संभावना है।

● जेल व्यवस्था में बदलाव
उत्तराखंड कारागार नियमावली संशोधन और कारागार अधीनस्थ सेवा नियमावली को मंजूरी प्रदान की गई।

● राज्य आंदोलनकारियों को विशेष राहत
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कनिष्ठ सहायक और पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2024 में प्रमाणपत्र देरी से बनने वाले राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों को दस्तावेज सत्यापन में एक बार विशेष राहत दी जाएगी।

● चारधाम यात्रा में घोड़ा-खच्चर संचालकों को मदद
चारधाम यात्रा में संचालित घोड़ा-खच्चरों के लिए सरकार 5 प्रतिशत बीमा दर के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक

● दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की नई पहल
पशुपालन विभाग की ओर से एम्ब्रियो ट्रांसफर तकनीक आधारित गौवंश पायलट परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिससे दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

खंडूड़ी और जसपाल राणा को श्रद्धांजलि

बैठक की शुरुआत में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री सम्मानित निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर जनरल खंडूड़ी ने उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया। मंत्रिमंडल के सदस्यों और अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119