दन्या क्षेत्र में चला ऑपरेशन क्रैकडाउन -50 बाहरी किरायेदारों व मजदूरों का सत्यापन
अल्मोड़ा। जिले में चल रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन वेरिफिकेशन ड्राइव के तहत बाहरी मजदूरों, फड़-फेरी करने वालों और किरायेदारों के सत्यापन का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में दन्या थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष सत्यापन अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में रह रहे 50 बाहरी किरायेदारों और मजदूरों का सत्यापन किया। जांच के दौरान बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने पर एक मकान मालिक के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत 5000 रुपये का नगद चालान किया गया।
यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को किरायेदार रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग