हल्द्वानी में चंदन हॉस्पिटल की जांच को लेकर प्रशासन सख्त -अवैध वसूली, लापरवाही और शोषण के आरोपों पर तीन सदस्यीय समिति गठित

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में प्रशासन ने शहर के चंदन हॉस्पिटल में उपचार के नाम पर हो रही कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल के खिलाफ मिली शिकायतों—जिनमें अवैध वसूली, चिकित्सा में लापरवाही, आर्थिक शोषण और कुप्रबंधन जैसे आरोप शामिल हैं—की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


गठित जांच समिति में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सिटी मजिस्ट्रेट और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को शामिल किया गया है। यह समिति अस्पताल द्वारा ली जा रही फीस, निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के पालन, मरीजों के साथ किसी प्रकार के आर्थिक या मानसिक शोषण और उपचार में लापरवाही जैसे सभी बिंदुओं की गहन जांच करेगी। साथ ही संबंधित साक्ष्यों को भी संकलित किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


अपर जिलाधिकारी ने आमजन से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी, तथ्य, मौखिक या लिखित बयान अथवा अन्य साक्ष्य उपलब्ध हैं, तो वे प्रकाशन की तिथि से सात दिनों के भीतर किसी भी कार्य दिवस में जांच समिति या संबंधित अधिकारियों के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119