फर्जी SBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने उड़ाए 9.83 लाख रुपये -APK फाइल से लिया मोबाइल का कंट्रोल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से करीब दस लाख रुपये की ठगी कर ली। मामला हल्द्वानी की बड़ी मुखानी कॉलोनी का है, जहां साइबर अपराधियों ने बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया।


बी-9 जज फार्म, बड़ी मुखानी निवासी किरण प्रकाश त्रिपाठी को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का अधिकारी बताया। आरोपी ने लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने का झांसा देकर उनके मोबाइल पर एक APK फाइल भेजी। फाइल इंस्टॉल करते ही ठगों ने मोबाइल का पूरा एक्सेस हासिल कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


इसके बाद ठगों ने चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये त्रिपाठी के खाते से 9 लाख 83 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी की रकम में उनकी एफडी की धनराशि भी शामिल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत


घटना का पता चलते ही पीड़ित ने तत्काल SBI कस्टमर केयर से संपर्क किया, जिसके बाद बैंक ने खाते को फ्रीज कर दिया। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित


पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, कुमाऊं रेंज, रुद्रपुर में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि ठगों की पहचान की जा रही है और पीड़ित की राशि वापस दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119