Google पर खोजा कस्टमर केयर नंबर, APK फाइल खोलते ही खाते साफ, महिला से 98 हजार की साइबर ठगी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। साइबर जालसाज ने खुद को ब्लिंकिट का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर महिला के दो बैंक खातों से 98,210 रुपये उड़ा लिए। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊं परिक्षेत्र रुद्रपुर से प्राप्त शिकायत के आधार पर मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खड़िया खदानें खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

पुलिस के अनुसार आदर्श नगर निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि उन्होंने 6 मई को ब्लिंकिट ऐप के माध्यम से कुछ सामान ऑर्डर किया था। ऑर्डर से जुड़ी तकनीकी समस्या आने पर उन्होंने गूगल पर ब्लिंकिट कस्टमर केयर नंबर खोजा और वहां मिले एक मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का अधिकारी बताते हुए सहायता का भरोसा दिलाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खटीमा में रामलीला मंचन के दौरान हादसा -खरदूषण बने युवक की गर्दन में लगी तलवार

आरोपी ने महिला के व्हाट्सएप पर एक पीडीएफ फाइल भेजी, जिसके नाम के साथ एपीके (APK) लिखा हुआ था। महिला द्वारा फाइल खोलते ही साइबर ठग ने उनके मोबाइल और डिजिटल संसाधनों तक अनधिकृत पहुंच हासिल कर ली। इसके बाद 16 मई को महिला के बैंक खातों से बिना अनुमति कुल 98,210 रुपये निकाल लिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन

ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस साइबर ठग की पहचान करने और रकम के लेन-देन की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119