कैबिनेट विस्तार पर अजय भट्ट ने दी बधाई :बोले—नए मंत्री देंगे विकास को रफ्तार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए गए कैबिनेट विस्तार पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर से सांसद अजय भट्ट ने नव नियुक्त मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


अजय भट्ट ने अपने संदेश में कहा कि सरकार द्वारा ऊर्जावान, कर्मठ और निष्ठावान विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपना एक सराहनीय कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नए मंत्री पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए राज्य के विकास को नई गति देंगे और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


सांसद भट्ट ने विशेष रूप से भरत चौधरी, प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक, खजान दास तथा राम सिंह कैड़ा को मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


उन्होंने सभी मंत्रियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे दिन-रात राज्य की सेवा में समर्पित रहेंगे और प्रदेश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119