अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, मोहल्ला क्लीनिकों में फर्जी टेस्ट की सीबीआई जांच के आदेश, एलजी ने दी मंजूरी
नई दिल्ली। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने एक और मामले में सीबीआई जांच का आदेश दे दिया है। दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट के आरोपों की सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। आरोप है कि लैब के फायदे के लिए फर्जी टेस्ट कराए जा रहे थे। इससे पहले मोहल्ला क्लीनिक और दिल्ली सरकार के अस्पतालों में ‘दावा घोटाले’ का भी आरोप लगा और एलजी पहले ही सीबीआई जांच की सिफारिश कर चुके हैं।
एलजी ऑफिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ‘फेक लैब टेस्ट’ के मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। आरोप है कि मोहल्ला क्लीनिक में बिना मरीज के ही टेस्ट कराए जा रहे थे। मरीजों की एंट्री में फर्जी मोबाइल नंबर दर्ज किए गए। खबर लिखे जाने तक दिल्ली सरकार की ओर से इस पर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।
राजभवन सूत्रों के मुताबिक, लाखों फर्जी टेस्ट के बदले निजी लैब्स को पेमेंट दिया गया। दिल्ली के गरीबों के नाम पर अरबों का घोटाला किया गया। यह भी आरोप है कि मोहल्ला क्लीनिक में बहुत से डॉक्टर पहले से रिकॉर्ड वीडियो के आधार पर गलत तरीके से उपस्थिति दर्ज कर रहे थे। नॉन-मेडिकल स्टाफ की ओर से मरीजों को टेस्ट और दवाइयां लिखी जा रहीं थीं।
एलजी की ओर से की गई नई सिफारिश के बाद एक बार फिर अरविंद केजरीवाल सरकार और राजभवन के बीच तनातनी बढ़ सकती है। एलजी ने मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट की जांच की सिफारिश ऐसे समय पर की है जब केंद्रीय जांच एजेंसी पहले से ही अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ कई जांच में जुटी है, जिनमें कथित शराब घोटाला सबसे प्रमुख है। खुद अरविंद केजरीवाल को ईडी तीन बार तलब कर चुकी है। आम आदमी पार्टी को आशंका है कि केजरीवाल को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर