डूंगरपुर में लगा आयुष्मान आरोग्य शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़ (नैनीताल)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को सामुदायिक केंद्र (पंचायत भवन) डूंगरपुर, हल्दूचौड़ में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दीपा चंदोला ने किया।

शिविर में क्षेत्रीय लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान लोगों के रक्तचाप और मधुमेह की जांच, आभा पहचान पत्र का निर्माण, छाती का एक्स-रे तथा सामान्य स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप

शिविर के आयोजन में ग्राम प्रधान जग्गी, श्रीमती गीता बिष्ट और पूर्व प्रधान श्री इंदर सिंह बिष्ट सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम का विशेष सहयोग रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : लालकुआं में चुनावी तपिश बढ़ी- कांग्रेस में टिकट की दौड़ तेज

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला समन्वयक (एनटीपीसी) श्री अजय भट्ट, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक श्री हरिश्चंद्र फुलेरिया, डॉट्स प्रदाता श्री नीरज उप्रेती, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री लता गोस्वामी, सुश्री किरन जोशी, एक्स-रे तकनीशियन सुश्री लता डालाकोटी, आशा फैसिलिटेटर सुश्री मीना मिश्रा, सुश्री दीपा उपाध्याय, सुश्री राधा दुमका एवं सुश्री तुलसी भट्ट ने सक्रिय सहभागिता की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त - कुमाऊं मंडल की 58 सड़कें बंद, कई गांवों का संपर्क कटा

शिविर में पहुंचे लाभार्थियों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों से लोगों को अपने स्वास्थ्य की जांच और आवश्यक परामर्श स्थानीय स्तर पर ही मिल जाता है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119