हमशक्ल प्रेमी से मिलने भारत पहुंची बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार -सजा पूरी होने के बाद होगी डिपोर्ट

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के मामले में पकड़ी गई बांग्लादेशी महिला को सजा पूरी होने के बाद ही उसके देश भेजा जाएगा। पुलिस ने इस संबंध में बांग्लादेश दूतावास को भी सूचना दे दी है और फिलहाल मामले में न्यायिक प्रक्रिया जारी है।


ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के अनुसार बीते गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में रह रही महिला सहेला बेगम उर्फ स्वीटी को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ में पता चला कि वह बांग्लादेश की रहने वाली है और बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश कर गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि महिला अपने एक परिचित युवक श्यामदास से मिलने के लिए भारत आई थी। बताया गया कि दोनों की पहचान पहले से थी और भारत आने के बाद दोनों ने शादी भी कर ली थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बांग्लादेश एंबेसी को भी सूचना दे दी गई है। अदालत के आदेश और सजा पूरी होने के बाद ही उसे डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर ऐसे मामलों में सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन किया जाता है। फिलहाल महिला न्यायिक हिरासत में है और मामले में जांच व अदालती कार्यवाही जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119