विजयपुर की राह आसान : 3.87 करोड़ मंजूर, सुखी नदी पर बनेगा कॉजवे -सांसद भट्ट बोले- जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र के विजयपुर-पहाड़पानी मार्ग की वर्षों पुरानी आवागमन समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल हुई है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद ने बताया कि सुखी नदी पर कॉजवे निर्माण तथा 1.30 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य के लिए 3.87 करोड़ रुपये की धनराशि विभागीय समिति से अनुमोदित हो चुकी है। शीघ्र ही शासनादेश (जीओ) जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर

सांसद भट्ट ने कहा कि विजयपुर क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से सड़क और आवागमन की समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की जरूरत को देखते हुए उनके प्रयासों से वन विभाग की आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त कर ली गई हैं, जबकि लोक निर्माण विभाग की सैद्धांतिक और वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों ने सुखी नदी पर स्थायी पुल निर्माण की मांग भी रखी है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को प्रारंभिक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में विजयपुर क्षेत्र में पुल निर्माण की योजना को भी मूर्त रूप दिया जाएगा।

सांसद ने कहा कि इससे पहले शेरनाला और सूर्यानाला में पुराने कॉजवे के स्थान पर पुल निर्माण कार्य शुरू कराया जा चुका है और वहां निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इसी तर्ज पर विजयपुर क्षेत्र में भी बेहतर यातायात सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित

उन्होंने विश्वास जताया कि सड़क और कॉजवे निर्माण पूरा होने के बाद विजयपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र के विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119