एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के छात्र मानस तिवारी का ओटीए चेन्नई में चयन
हल्द्वानी। एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी के इतिहास विभाग के छात्र मानस तिवारी का चयन भारतीय रक्षा सेवा के अंतर्गत ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में हुआ है। मानस तिवारी ने इतिहास विषय से स्नातकोत्तर की उपाधि इसी महाविद्यालय से प्राप्त की है। वह जनपद पिथौरागढ़ के ग्राम भैरी के निवासी हैं।

मानस तिवारी के पिता श्री हरिश्चंद्र तिवारी व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि उनकी माता श्रीमती गीता तिवारी आंचल डेयरी, पिथौरागढ़ में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। उनका चयन एसएससी एमटी-123 (भोपाल) के अक्टूबर 2025 बैच के लिए हुआ है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एन.एस. बनकोटी ने मानस तिवारी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि छात्र का भारतीय रक्षा सेवा में चयन संस्थान और परिवार दोनों के लिए गौरव की बात है।
इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश टम्टा ने कहा कि भारतीय सेना में चयन राष्ट्र सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो समर्पण, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मांग करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि मानस तिवारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे।
प्राध्यापक डॉ. ज्योति टम्टा ने कहा कि यह सफलता परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ निश्चय का परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार, डॉ. विमला देवी, डॉ. महिपाल कुटियाल, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. देवेश गार्बयाल, परीक्षा प्रभारी डॉ. बी.आर. पंत एवं डॉ. नवल लोहानी ने भी मानस तिवारी को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल
हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस