खटीमा में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई -भूमाफियाओं का अतिक्रमण जेसीबी से ध्वस्त
खटीमा। राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम कंचनपुरी में खसरा संख्या 43 नवीन प्रति की सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी से अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया।
शनिवार को एसडीएम तुषार सैनी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ग्राम कंचनपुरी पहुंची, जहां नवीन प्रति की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर कॉलोनी काटने के उद्देश्य से बनाई गई चहारदीवारी को जेसीबी से गिरा दिया गया। इसके साथ ही भूमि पर बने तीन अवैध मकानों को चिन्हित करते हुए उन्हें खाली कराने के निर्देश दिए गए।
अचानक हुई इस कार्रवाई से भूमाफियाओं के साथ-साथ ग्रामीणों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया गया कि उक्त भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा पूर्व में भी कब्जा करने का प्रयास किया गया था, जिसे राजस्व विभाग ने विफल कर दिया था। बावजूद इसके भूमाफियाओं के हौसले बुलंद रहे और उन्होंने दोबारा कब्जा बनाए रखा।
शनिवार को एसडीएम तुषार सैनी के सख्त निर्देशों पर की गई इस कार्रवाई में भूमि को एक बार फिर भूमाफियाओं के चंगुल से मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
इस अवसर पर तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सजवाण, कानूनगो राजकुमार, हल्का पटवारी नवनीत सिंह सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UP…गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा