वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: खैर की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा, 15–20 लाख की लकड़ी बरामद, माफिया फरार

खबर शेयर करें 👉

गदरपुर। तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर की पीपल पड़ाव रेंज की वन विभाग टीम ने रविवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ी से भरा एक ट्रक जब्त किया है। ट्रक में करीब डेढ़ सौ कुंतल खैर की कीमती लकड़ी लदी थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 से 20 लाख रुपये आंकी जा रही है।


यह कार्रवाई गदरपुर क्षेत्र में राधे हरि सीड प्लांट के पास रविवार सुबह करीब तीन बजे की गई। जानकारी के अनुसार, लकड़ी माफिया अवैध रूप से खैर की लकड़ी ट्रक में भरकर उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


सूचना मिलते ही एसओजी प्रभारी कैलाश चंद तिवारी और पीपल पड़ाव रेंज के वन क्षेत्राधिकारी पूरनचंद जोशी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने गदरपुर नेशनल हाईवे पर महतोष पुलिस चौकी से लगभग 500 मीटर आगे राधे हरि सीड प्लांट के पास ट्रक को घेर लिया। वन विभाग की मौजूदगी भांपते ही लकड़ी माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा


जांच में ट्रक के भीतर भारी मात्रा में खैर की लकड़ी पाई गई। वन क्षेत्राधिकारी पूरनचंद जोशी ने बताया कि खैर की लकड़ी अवैध रूप से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी। मामले में सीड प्लांट मालिक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


वन विभाग ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में वन दारोगा पूरन चंद पाठक, शुभम शर्मा, राहुल कुमार, हीरा सिंह, दीपक कुमार, उमेश जोशी सहित अन्य वनकर्मी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119