बिग ब्रेकिंग…किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, महिला सरगना व ग्राहक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। किराए के मकान में देह व्यापार का धंधा चला मकान में पुलिस ने दबिश देकर कई महिलाओं को पकडा़। जिनकी काउंसलिंग कराकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। वहीं महिला सरगना एवं ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है। नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी ऑप्स नैनीताल के पर्यवेक्षण में  उपनिरीक्षक दीपा भट्ट प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ईको टाउन फेस तीन डहरिया में गुरुवार की रात्रि में दबिश दी तो वहां चार महिलाएं पीडि़त जिसमें एक महिला (नेपाली) व शेष तीन महिलाएं बरामद हुई। एक महिला पुरुष ग्राहक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।

पूछताछ के दौरान बताया गया कि ईको टाउन फेस तीन डहरिया में लीला कटियार का घर जिसे आरेपी पूजा सिंह ने आठ हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से किराये में लिया था। जिसमें उसके द्वारा वैश्यालय चलाया जा रहा था। वैश्यालय चलने वाली महिला पूजा सिंह व आरोपी गौरव कुमार को अंतर्गत धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम  में गिरफ्तार किया गया। महिला पीडि़तों को रेस्क्यू कर काउंसलिंग कराने के पश्चात उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। मकान मालिक लीला द्वारा किराएदार का सत्यापन न किराए जाने पर 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 5000/-रु का नगद चालान किया गया। उक्त सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु जिलाधिकारी के समक्ष रिपोर्ट प्रेषित की गयी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग को कब्जे से छुड़ाया

गिरफ्तार आरोपी

 -पूजा सिंह पत्नी अर्जुन सिंह निवासी ग्राम मालखेती ग्राविस गोदावरी वार्ड नंबर 10 जिला कैलाली नेपाल हाल निवासी फेज-तीन ईको टाउन डहरिया टीपी नगर हल्द्वानी। -गौरव कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी ग्राम ताजपुर, किरमचा मिलक रामपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी कत्था फैक्ट्री रामपुर रोड।  

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119