बस से उतरा युवक हुआ बेहोश -जहरखुरानी गिरोह ने उड़ाए मोबाइल-नकदी, खाते से निकाले ₹1 लाख

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से भीमताल जा रहे एक युवक को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। बस से उतरते ही युवक बेहोश होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। होश आने पर उसे अपने मोबाइल फोन, नकदी और एटीएम कार्ड गायब मिले। इतना ही नहीं, उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये भी निकाल लिए गए। काठगोदाम पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


जानकारी के अनुसार, गंगोली पिथौरागढ़ निवासी पंकज पांडे दिल्ली की एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं। उनके जीजा हिमांशु पांडे ने बताया कि पंकज को एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए भीमताल जाना था। इसके लिए वह सोमवार रात आनंद विहार, दिल्ली से बस में सवार हुए। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे बस ने उन्हें शीशमहल के पास उतार दिया। बस से उतरते ही पंकज अचानक बेहोश होकर सड़क किनारे गिर पड़े।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


विगत दिवस मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों ने युवक को सड़क किनारे अचेत अवस्था में देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पंकज को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर पंकज ने बताया कि उनका मोबाइल फोन, नकदी और एटीएम कार्ड गायब हैं। साथ ही उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये भी निकाल लिए गए हैं।


पीड़ित ने आशंका जताई कि बस यात्रा के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जहरखुरानी गिरोह की तलाश के लिए जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119