उड़ान योजना से उत्तराखंड को बड़ी सौगात -दूरस्थ पहाड़ों में शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवाएं
देहरादून। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के संशोधित स्वरूप से उत्तराखंड के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में हवाई सफर सुगम होने जा रहा है। संसद में दी गई जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत राज्य के एक दर्जन हेलीपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवाओं का संचालन शुरू हो चुका है, जिससे पहाड़ के दुर्गम इलाकों तक पहुंच पहले की तुलना में आसान होगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने संसद में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया। उन्होंने विशेष रूप से चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जैसे दूरस्थ जिलों में नियमित हेलीकॉप्टर सेवाएं बढ़ाने की योजना के बारे में जानकारी मांगी। इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान हवाई सेवाओं की अहम भूमिका रहती है।
इस पर नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ एयरपोर्ट और पंतनगर एयरपोर्ट के अलावा सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट, चिन्यालीसौर हेलीपोर्ट, गौचर हेलीपोर्ट, नई टिहरी हेलीपोर्ट सहित हल्द्वानी, अल्मोड़ा, श्रीनगर (गढ़वाल), मुनस्यारी, बागेश्वर और चंपावत में हेलीपोर्ट से आरसीएस उड़ानों का संचालन शुरू हो गया है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय हवाई संपर्क को और सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने संशोधित उड़ान योजना लागू करने की घोषणा की है। इसके तहत अगले 10 वर्षों में देशभर में 120 नए गंतव्यों को जोड़ते हुए करीब 4 करोड़ यात्रियों को हवाई सेवा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। पर्वतीय, आकांक्षी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों के जिलों में हेलीपैड और छोटे हवाई अड्डों को भी इस योजना के तहत सहायता दी जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल