नौ माह की बच्ची को पश्चिम बंगाल के दंपति लेंगे गोद -डीएम ने दी अंतिम मंजूरी

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एक नौ माह की बच्ची को पश्चिम बंगाल के दंपति द्वारा गोद लिया जाएगा। सभी आवश्यक कानूनी व प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने इस संबंध में अंतिम आदेश जारी कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित


जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बालक और बालिका को सुरक्षित, स्नेहपूर्ण और स्थायी परिवार उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पारदर्शी और समयबद्ध दत्तक ग्रहण प्रक्रिया के माध्यम से बाल संरक्षण तंत्र को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर


उन्होंने यह भी कहा कि निराश्रित बच्चों को पारिवारिक वातावरण प्रदान करना बेहद जरूरी है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
बताया गया कि उक्त बालिका अब तक जिला परिवीक्षा अधिकारी के अधीन संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण में संरक्षित थी। अब नियमानुसार उसे दंपति को सौंपा जाएगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119