भाजपा की जीत जनविश्वास और विकास की राजनीति की जीत : अजय भट्ट

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/नैनीताल। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिले जनसमर्थन को ऐतिहासिक बताते हुए देशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


उन्होंने कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि देश की जनता के अटूट विश्वास और विकास की राजनीति की जीत है। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा का यह विजय अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और भारत प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और पार्टी संगठन की मजबूत रणनीति के कारण देश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” का मूल मंत्र आज नए भारत की पहचान बन चुका है और इसी सोच के साथ देश निरंतर आगे बढ़ रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119