दि मास्टर्स स्कूल पनियाली में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए ब्लेसिंग डे एवं फेयरवेल समारोह आयोजित
हल्द्वानी। दि मास्टर्स स्कूल, पनियाली हल्द्वानी में शनिवार, 07 फरवरी 2026 को कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए ब्लेसिंग डे सेरेमनी एवं फेयरवेल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साह, गरिमा और हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री चंदन सिंह रैकवाल, अकादमिक निदेशिका श्रीमती नेहा बिष्ट रैकवाल एवं उप-प्रधानाचार्य श्रीमती मधुर ऐठानी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर विद्यार्थियों के सम्मान में विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे कार्यक्रम का माहौल भावुक और उल्लासपूर्ण हो गया।

इस अवसर पर कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अकादमिक निदेशिका श्रीमती नेहा बिष्ट रैकवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को समय का उचित प्रबंधन करते हुए आत्मविश्वास के साथ सम्पूर्ण प्रश्नपत्र हल करने और सकारात्मक सोच बनाए रखने की प्रेरणा दी।

विद्यालय के प्रबंधक श्री चंदन सिंह रैकवाल ने भी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासन, समय प्रबंधन और मेहनत ही सफलता की कुंजी है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रमेश महरा ने सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती बबीता आर्य तथा कक्षा 11 की छात्रा आरती, छात्र अभय धानिक, अश्मिता एवं हर्षित भट्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
ब्लेसिंग डे समारोह के माध्यम से विद्यालय परिवार ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को आशीर्वाद, शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ विदाई दी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UP…गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा