केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत और सशक्त उत्तराखंड की आधारशिला : सांसद अजय भट्ट

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय बजट 2026–27 को विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने वाला दूरदर्शी और जनकल्याणकारी बजट बताया है। प्रेस के माध्यम से जारी अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट आकांक्षाओं, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का प्रतीक है, जो सशक्त उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा।


सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को और मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि बजट देश की अर्थव्यवस्था, युवाओं, किसानों, मध्यम वर्ग, उद्योग और ग्रामीण भारत को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा पर्वतीय राज्यों के समग्र विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है।


उन्होंने कहा कि यह बजट केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विकसित भारत–2047 की मजबूत और टिकाऊ आधारशिला भी रखता है। सरकार विकास को केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रखकर आम नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे


सांसद ने बताया कि बजट में मध्यम वर्ग, करदाताओं और श्रमिकों को राहत देने के साथ नवाचार, विनिर्माण और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे देश की उत्पादकता क्षमता बढ़ेगी और स्थायी रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक के पूंजीगत व्यय से स्पष्ट है कि सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर को भविष्य की शक्ति के रूप में देख रही है। सात नए कॉरिडोर, आधुनिक परिवहन नेटवर्क और लॉजिस्टिक्स के विस्तार से निवेश और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।


सांसद अजय भट्ट ने वाराणसी–हल्दिया जलमार्ग, दिल्ली–वाराणसी और वाराणसी–सिलिगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को देश की कनेक्टिविटी, व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए द्वार खोलने वाली महत्वपूर्ण परियोजनाएं बताया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज


ग्रामीण विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ₹2,73,108 करोड़ रुपये के प्रावधान से गांव, गरीब और किसानों को प्राथमिकता दी गई है। इससे कृषि अवसंरचना मजबूत होगी, किसानों की आय में वृद्धि होगी और ग्रामीण युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।


नारी सशक्तिकरण को बजट की प्रमुख विशेषता बताते हुए सांसद ने कहा कि लखपति दीदी योजना के विस्तार और SHE मार्केट की स्थापना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। साथ ही प्रत्येक जनपद में महिला छात्रावास की घोषणा से बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।


उन्होंने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य और आयुष में निवेश से युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के विकास से भारत की पहचान वैश्विक स्तर पर मजबूत होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


सांसद ने बताया कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पर्वतीय राज्यों के लिए इकोलॉजिकली सस्टेनेबल माउंटेन ट्रेल्स की घोषणा विकास और पर्यावरण संरक्षण के संतुलन का उदाहरण है। जल जीवन मिशन के तहत ₹67,670 करोड़ रुपये के प्रावधान से शेष कार्यों को पूरा करने की समय-सीमा भी बढ़ाई गई है।


उन्होंने कहा कि इको-टूरिज्म, संशोधित उड़ान योजना, इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 और टियर-2 एवं टियर-3 शहरों पर विशेष ध्यान से उत्तराखंड के लिए विकास और निवेश के नए अवसर सृजित होंगे।
अंत में सांसद अजय भट्ट ने इस दूरदर्शी और जनहितकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश सह मीडिया संयोजक प्रदीप जनौटी, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119