उत्तराखंड –टांडा जंगल में खून से लाल रात : वन कर्मी की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या, शराब पार्टी के बाद दोस्त ही बना कातिल!

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब वन विभाग में संविदा पर कार्यरत 50 वर्षीय कर्मचारी का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान मेवा लाल निवासी कौशांबी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग में हड़कंप मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार मेवा लाल लंबे समय से वन विभाग में संविदा कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। रविवार देर रात उसका शव टांडा जंगल क्षेत्र में पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसकी गर्दन पर धारदार कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या की गई।

घटनास्थल पर संघर्ष के निशान मिलने से आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले मृतक और आरोपी के बीच जमकर विवाद हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक के एक साथी पर शक गहरा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने रात में साथ बैठकर शराब पी थी, जिसके बाद किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और मामला खूनी संघर्ष में बदल गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

घटना की सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली और टीपीनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्ध की तलाश में जुटी हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119