जोनल स्तर पर रिकॉर्ड बनाकर मोटाहल्दू के रूद्र जोशी ने जीते तीन गोल्ड –चैंपियनशिप पर किया कब्जा, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई ने किया सम्मानित

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हल्द्वानी के होनहार तैराक रूद्र जोशी ने नॉर्थ ज़ोन-1 स्विमिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया जोनल रिकॉर्ड बनाया, तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए और अंडर-11 वर्ग की चैंपियनशिप पर कब्ज़ा जमाया। उनकी इस उपलब्धि पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सेंट टेरेसा स्कूल, हल्द्वानी के कक्षा 6 के छात्र तथा किशनपुर सकुलिया, मोटाहल्दू निवासी रूद्र जोशी ने 30 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक आईआईएमटी यूनिवर्सिटी, मेरठ में आयोजित नॉर्थ ज़ोन-1 स्विमिंग चैंपियनशिप के अंडर-11 वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पोक्सो मामले में आरोपी साहिल की दूसरी जमानत याचिका खारिज

रूद्र ने इंडिविजुअल मेडले स्पर्धा में 2 मिनट 48.38 सेकंड का समय निकालकर जोनल स्तर पर नया रिकॉर्ड कायम किया और स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा उन्होंने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक तथा 50 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने कुल तीन स्वर्ण पदक जीतकर अंडर-11 वर्ग की चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

मोटाहल्दू निवासी रूद्र, चंद्रशेखर जोशी के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खटीमा में कच्ची शराब के खिलाफ छापा -दो भट्टियां ध्वस्त, 95 लीटर शराब बरामद

प्रतियोगिता के समापन समारोह में राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई ने रूद्र जोशी को पदक एवं सम्मान प्रदान कर उनकी उपलब्धि की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह देश व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119