उत्तराखंड…पेड़ से फंदे पर लटका मिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का शव, पुलिस जांच में जुटी
बागेश्वर। कांडा तहसील के बांसतोली गांव में रविवार को एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का शव घर से करीब 50 मीटर दूर एक पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार बांसतोली निवासी 47 वर्षीय कमला देवी पत्नी पूरन राम रविवार सुबह घर का काम करने के बाद अचानक लापता हो गई थीं। उस समय उनके पति पूरन राम गोठ में गाय का दूध निकालने गए हुए थे। काफी देर तक पत्नी के घर नहीं लौटने पर उन्होंने आसपास तलाश शुरू की। खेतों की ओर खोजबीन के दौरान उन्होंने कमला देवी को एक पेड़ से फंदे पर लटका देखा। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
ग्राम प्रधान ने तत्काल कांडा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष बलवंत कम्बोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतका अपने पीछे पति, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गई हैं। उनकी बड़ी बेटी दीक्षा एमएससी कर चुकी है, जबकि बेटा लोकेश बीएससी की पढ़ाई कर रहा है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मृत्यु के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में सात दिवसीय योग शिविर का समापन -स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली का दिया संदेश
जोनल स्तर पर रिकॉर्ड बनाकर मोटाहल्दू के रूद्र जोशी ने जीते तीन गोल्ड –चैंपियनशिप पर किया कब्जा, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई ने किया सम्मानित