उत्तराखंड…मौत से पहले का 6 मिनट 38 सेकंड का वीडियो बना सबसे बड़ा सबूत, पति और ननद गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। ऋषिकेश में सृष्टि कंडारी की मौत से पहले बनाया गया 6 मिनट 38 सेकंड का वीडियो पुलिस जांच में सबसे अहम इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य साबित हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार होने के बावजूद वीडियो में दर्ज गंभीर आरोपों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति सौरभ खत्री और ननद सुरभि उर्फ चारू को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, सृष्टि ने अपनी मां को यह वीडियो भेजा था। वीडियो के शुरुआती 38 सेकंड तक वह लगातार रोती रही। इसके बाद सिसकते हुए उसने शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किए जाने, मनहूस कहकर अपमानित करने और लगातार मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। उसने अपने साथ हुए कथित अत्याचारों की पूरी आपबीती कैमरे पर दर्ज की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खटीमा में कच्ची शराब के खिलाफ छापा -दो भट्टियां ध्वस्त, 95 लीटर शराब बरामद

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है और मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होना बाकी है। इसके बावजूद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को महत्व देते हुए पुलिस ने वीडियो, परिजनों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। इसी आधार पर पति सौरभ खत्री और ननद सुरभि उर्फ चारू को गिरफ्तार कर लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच मिलने के बाद मामले में आगे की धाराओं और विवेचना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119