उत्तराखंड…24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो थाने में आत्मदाह करूंगी -विवाहिता का अल्टीमेटम

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोपित की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं होने पर कपकोट थाने में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। महिला का कहना है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस और क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया की होगी।

वीडियो में विवाहिता ने आरोप लगाया कि जगदीश गोस्वामी इंस्टाग्राम पर लगातार उसके खिलाफ वीडियो प्रसारित कर उसकी छवि धूमिल कर रहा है। महिला के अनुसार आरोपित यह दावा कर रहा है कि उसने विधायक सुरेश गढ़िया से तीन करोड़ रुपये और एक वाहन लिया है तथा उसके पास इसके सबूत हैं। महिला ने कहा कि यदि ऐसे कोई साक्ष्य हैं तो उन्हें सार्वजनिक किया जाए। साथ ही विधायक भी पूरे मामले पर खुलकर अपनी स्थिति स्पष्ट करें, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  40.600 किलो गांजा बरामदगी में एक दोषी, दूसरा बरी--अदालत ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा, 1.10 लाख रुपये जुर्माना

महिला ने बताया कि वर्ष 2024 से लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से उसे बदनाम किया जा रहा है। पहले भी उसने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी और कार्रवाई का भरोसा मिला था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पांच दिन पहले भी उसने आरोपित के खिलाफ नामजद तहरीर दी, इसके बावजूद गिरफ्तारी नहीं हुई और आरोपित लगातार वीडियो जारी कर रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप -नगर निगम कर्मी गिरफ्तार

विवाहिता का कहना है कि लगातार बदनामी के कारण उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उसके पति ने टैक्सी चलाना बंद कर दिया है, जबकि उसकी बेटी भी स्कूल जाने से कतरा रही है। उसने पुलिस से आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी और उसके लगाए गए आरोपों की सच्चाई सार्वजनिक करने की मांग की है।

महिला ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई और उसे न्याय नहीं मिला तो वह कपकोट थाने में आत्मदाह करेगी। उसने कहा कि ऐसी स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस और विधायक सुरेश गढ़िया की होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : 12 सितंबर को हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत -शमनीय मामलों का होगा निस्तारण

उधर, विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी को बदनाम करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

कपकोट थाने के उपनिरीक्षक विवेक भट्ट ने बताया कि आरोपित जगदीश गोस्वामी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। फिलहाल वह पुलिस की पकड़ से बाहर है, लेकिन उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119