स्कूटी चलाती मिली नाबालिग -स्कूटी महिला मालिक के खिलाफ मुकदमा, स्कूटी सीज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पुलिस ने एक नाबालिग स्कूटी चालक को हिरासत में लेते हुए महिला मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर स्कूटी को सीज कर दिया। यह घटना पुलिस द्वारा मंगलपड़ाव क्षेत्र में की गई चेकिंग के दौरान सामने आई। मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी गौरव जोशी ने बताया कि चेकिंग के दौरान उन्होंने एक टैक्सी स्कूटी सवार को मंगलपड़ाव टैक्सी स्टैंड पर रोका। स्कूटी पर दो लोग सवार थे और पूछताछ में चालक ने अपना नाम अनस पुत्र नवाब खान निवासी कोलटैक्स काठगोदाम बताया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल

जांच में यह सामने आया कि चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था और स्कूटी के कागजात भी नहीं थे। इसके अलावा चालक की उम्र मात्र 15 साल थी, जबकि उसके साथ बैठा व्यक्ति 14 साल का था। स्कूटी सिमरन पुत्री रईस मोहम्मद निवासी ठोकर लाइन कोलटैक्स के नाम पर पंजीकृत थी। पुलिस ने स्कूटी को सीज करते हुए सिमरन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जिला बदर होकर भी नहीं माना -20 नशीले इंजेक्शनों के साथ वसीम गिरफ्तार

इसके साथ ही, चालक को उसके भाई संजय नगर हाथीखाना लालकुआं निवासी अमान पुत्र नवाब खान के सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि महिला मालिक सिमरन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और स्कूटी को सीज कर दिया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसे लापरवाही के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119