ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत, प्रसूता की मौत पर तीन के खिलाफ मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

हरिमोहन सिंह राणा

सितारगंज। प्रसूता की मौत के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उप जिला चिकित्सालय सितारगंज की महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा सिद्दीकी, आस्था मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जफर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


ग्राम पिंडारी निवासी बख्शीश सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 21 जुलाई 2025 को उनकी 23 वर्षीय विवाहित पुत्री काजल कौर को प्रसव पीड़ा होने पर उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में भर्ती कराया गया था। यहां तैनात डॉ. नेहा सिद्दीकी ने अल्ट्रासाउंड और अन्य जांच का हवाला देते हुए मरीज को आस्था मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


आरोप है कि निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन से प्रसव कराने की बात कहकर 26 हजार रुपये लिए और जांच व दवाइयों के नाम पर 7 हजार रुपये की अतिरिक्त धनराशि भी वसूली। ऑपरेशन के बाद काजल ने पुत्र को जन्म दिया, लेकिन मां और नवजात दोनों की हालत बिगड़ गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


परिजनों के अनुसार 22 जुलाई को नवजात को निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जबकि काजल की गंभीर स्थिति के बावजूद उसे वहीं रखा गया। बाद में नवजात को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया और काजल की हालत बिगड़ने पर उसे देहरादून के जॉली ग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल रेफर किया गया, जहां 3 अगस्त को उसकी मौत हो गई।
पीड़ित पिता ने चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही व निजी स्वार्थ के चलते उपचार में कोताही बरतने का आरोप लगाया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


सीओ बीएस धौनी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं सीएमओ डॉ. के.के. अग्रवाल के अनुसार जांच में सामने आया है कि सरकारी अस्पताल में तैनात होने के बावजूद संबंधित चिकित्सक द्वारा मरीज को निजी अस्पताल ले जाकर ऑपरेशन किया गया। रिपोर्ट को आगे की कार्रवाई के लिए महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119