गैस रिफिल बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं, अफवाहों से बचें : पेट्रोलियम मंत्रालय

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। एलपीजी सिलेंडर की रिफिल बुकिंग की समय-सीमा में बदलाव को लेकर सोशल मीडिया और कुछ खबरों में चल रही चर्चाओं पर केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि गैस बुकिंग के नियमों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।


पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि एलपीजी रिफिल बुकिंग को लेकर जो नई समय-सीमा बताई जा रही है, वह पूरी तरह भ्रामक है। मंत्रालय के अनुसार वर्तमान व्यवस्था ही लागू है और उसमें किसी तरह का संशोधन नहीं किया गया है।


मंत्रालय ने बताया कि कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया था कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के लाभार्थियों के लिए रिफिल बुकिंग की अवधि 45 दिन, जबकि नॉन-पीएमयूवाई सिंगल सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए 25 दिन और डबल सिलेंडर कनेक्शन के लिए 35 दिन कर दी गई है। सरकार ने इन दावों को पूरी तरह गलत करार दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


सरकार के अनुसार मौजूदा नियमों के तहत एलपीजी रिफिल बुकिंग की समय-सीमा शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन ही है। यह नियम सभी प्रकार के एलपीजी कनेक्शनों पर समान रूप से लागू होता है।


मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें और उन्हें आगे न फैलाएं। साथ ही घबराहट में अनावश्यक गैस सिलेंडर बुकिंग से बचने की भी सलाह दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


सरकार ने भरोसा दिलाया कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और सोमवार तक 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति की जा चुकी है।


पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त भंडार मौजूद है तथा एक लाख से अधिक पेट्रोल पंप सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। इसके साथ ही पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन का तेजी से विस्तार किया जा रहा है और एक ही दिन में करीब 7,500 नए कनेक्शन जारी किए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


सरकार ने कहा कि एलपीजी आपूर्ति को और मजबूत बनाने के लिए नए स्रोत जोड़े जा रहे हैं तथा राज्यों को वितरण व्यवस्था की निगरानी और आपूर्ति तंत्र को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आपूर्ति पूरी तरह सुचारू बनी रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119