तस्कर की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा : चरस तस्करी में नामजद आरोपी की अर्टिगा कार जब्त

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नैनीताल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अभियान की पहली बड़ी कार्रवाई में एनडीपीएस मामले में नामजद एक आरोपी की अर्टिगा कार जब्त कर ली गई है, जबकि उसकी दो अन्य बाइकों की जांच अभी जारी है।


पुलिस के अनुसार आरोपी की वित्तीय जांच के दौरान सामने आया कि उसके पास मौजूद इन संपत्तियों का कोई वैध आय स्रोत नहीं है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग


एसएसपी के मुताबिक पिछले वर्ष हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने नारायण दत्त परगांई, निवासी कुकना (मुक्तेश्वर) को दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था। मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक भुवन सिंह राणा की जांच में आरोपी के पुत्र के नाम पर दर्ज तीन वाहन सामने आए, जिनमें एक अर्टिगा कार और दो बाइकें शामिल थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


जांच के दौरान आरोपी इन वाहनों को खरीदने के लिए अपनी वैध आय का कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद नैनीताल पुलिस ने सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली को इन संपत्तियों को फ्रीज करने का प्रस्ताव भेजा था।


सक्षम प्राधिकारी ने जांच के आधार पर अर्टिगा कार को अवैध रूप से अर्जित संपत्ति मानते हुए उसे जब्त करने के निर्देश जारी किए, जिसके बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी काठगोदाम क्षेत्र में चरस के साथ पकड़ा जा चुका है। इस कार्रवाई के बाद एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन ने एसएसपी नैनीताल को फोन कर टीम की सराहना की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119