रामनगर में युवती से दुष्कर्म का आरोप -रामपुर निवासी युवक पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बताया जा रहा है कि घटना 9 फरवरी 2026 की रात की है। पीड़िता, जो ग्राम मोतीपुर नेगी, तहसील रामनगर की रहने वाली है, ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी सौतेली मां का भाई बख्शे अली, निवासी जंगबाजपुर, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश), घटना वाले दिन उनके घर आया हुआ था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


पीड़िता के अनुसार रात करीब 8 बजे के बाद जब परिवार के अन्य सदस्य सोने चले गए, तभी आरोपी उसके कमरे में घुस आया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।


पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उसने अपनी सौतेली मां को इसकी जानकारी दी, लेकिन उसे डांटकर चुप रहने के लिए कहा गया। पारिवारिक दबाव और सामाजिक लोक-लाज के कारण वह तत्काल पुलिस में शिकायत नहीं कर सकी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर उसे धमका रहा है, अशोभनीय बातें कर रहा है और मिलने के लिए दबाव बना रहा है। लगातार मिल रही धमकियों से भयभीत होकर युवती ने 1 मार्च 2026 की सुबह अपने दादा को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को भी जानकारी दी गई।


पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि जब इस संबंध में उसकी सौतेली मां से बात की गई तो उन्होंने अपने भाई का पक्ष लिया और पुलिस में शिकायत न करने को कहा। युवती ने आशंका जताई है कि आरोपी दोबारा उसे नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद भयभीत है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी बख्शे अली के खिलाफ दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पीड़िता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119