घर में घुसकर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म -पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
खटीमा। चकरपुर क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि 11 फरवरी को वह घास काटने गई थी, जबकि पति मजदूरी पर गया हुआ था और घर में 16 वर्षीय पुत्री अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का युवक घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद किशोरी डरी सहमी रही और कुछ नहीं बताया। बाद में दिल्ली में उपचार के दौरान उसने पूरी घटना परिजनों को बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई।
कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि आरोपी नरेंद्र राम उर्फ नरी राम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 351(2) व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस