हरिद्वार में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जीएसटी डेटा एंट्री ऑपरेटर

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग में तैनात एक डेटा एंट्री ऑपरेटर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी फर्म हिमांशी पैकेजिंग इंडस्ट्री, जो वर्ष 2021 में बंद हो चुकी है, के जीएसटी लागू होने से पहले के अंतिम तीन महीनों का वैट बकाया 1,76,000 रुपये बताया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस बकाया राशि को समाप्त करने के नाम पर जीएसटी विभाग में तैनात डेटा एंट्री ऑपरेटर प्रमोद सेमवाल ने 1,20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। यह रकम किस्तों में देने के लिए कहा गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर


विजिलेंस टीम ने शिकायत की जांच के बाद जाल बिछाया और आरोपी को 20,000 रुपये नकद रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सहायक आयुक्त राज्य कर, खंड-3 कार्यालय, हरिद्वार के पास की गई।


आरोपी प्रमोद सेमवाल, सिद्धार्थ एंक्लेव, द्वारिका विहार, फुटबॉल ग्राउंड के पास, जगजीतपुर, कनखल (हरिद्वार) का निवासी है। वह पिछले करीब 18 वर्षों से उपनल के माध्यम से डेटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


बताया जा रहा है कि आरोपी पुराने वैट बिलों के निपटारे के नाम पर लगातार शिकायतकर्ता से पैसे मांग रहा था। फिलहाल विजिलेंस टीम मामले की गहन जांच में जुटी हुई

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119