दो स्थानों पर छापेमारी, 23 जुआरी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। कोतवाल नरेश चौहान के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 23 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।


कोतवाल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के कुछ स्थानों पर बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने शुगर फैक्ट्री ग्राउंड में छापा मारा। यहां पुलिस ने घेराबंदी कर 17 जुआरियों को ताश की गड्डियों और नकदी के साथ मौके से दबोच लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


इसके बाद पुलिस ने मंडी परिसर में भी छापेमारी की, जहां से 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।
कोतवाल नरेश चौहान ने चेतावनी दी कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा या ऑनलाइन सट्टेबाजी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


छापेमारी के दौरान पुलिस टीम में एसआई दीपक कौशिक, एसआई प्रह्लाद सिंह, संदीप शर्मा, अशोक कांडपाल, देवेंद्र मरनाल, धीरेंद्र परिहार, जगदीश चंद्र तिवारी, दीपक कठायत, एएसआई भरत सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119