हल्द्वानी के दो युवकों की दिल्ली में संदिग्ध हालात में मौत -परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पारिवारिक विवाद सुलझाने दिल्ली गए हल्द्वानी के वैलेजली लॉज क्षेत्र के दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव दिल्ली के मंडावली रेलवे स्टेशन के पास बरामद हुए हैं। शवों पर चोट के निशान पाए जाने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।


मृतकों की पहचान वैलेजली लॉज स्थित शिव मंदिर के पास रहने वाले 32 वर्षीय रवि गुप्ता और उसके दोस्त 24 वर्षीय गोलू शर्मा के रूप में हुई है। गोलू शर्मा वर्तमान में हल्द्वानी में रह रहा था, जबकि उसका मूल निवास बरेली बताया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दर्दनाक हादसा: राशन लेने निकला मोहन दोस्त के साथ ट्रक में बैठा, लौटते वक्त दोनों की मौत


परिजनों के अनुसार रवि गुप्ता की करीब दस वर्ष पहले दिल्ली के मंडावली निवासी अंजलि से शादी हुई थी। बीते कुछ महीनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसको लेकर मामला दिल्ली की महिला हेल्पलाइन में दर्ज था। इसी सिलसिले में पांच जनवरी को दोनों पक्षों को महिला हेल्पलाइन कार्यालय में सुलह के लिए बुलाया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे


बताया गया कि रवि गुप्ता पांच जनवरी को अपने दोस्त गोलू शर्मा और आठ वर्षीय बेटे अभिमन्यु के साथ दिल्ली गया था। उसने बेटे को ससुराल में छोड़ दिया, इसके बाद पत्नी के साथ महिला हेल्पलाइन कार्यालय में बैठक में शामिल हुआ। बैठक के बाद रवि और गोलू से परिजनों का संपर्क टूट गया।


काफी तलाश के बाद दोनों के शव मंडावली रेलवे स्टेशन के पास मिलने की सूचना परिजनों को मिली। शवों पर चोट के निशान पाए जाने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि दोनों युवक पूरी तरह स्वस्थ थे और इस तरह अचानक मौत होना कई सवाल खड़े करता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक


सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। इधर, हल्द्वानी में मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है और परिजन मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119