दफ्तरी का शव पेड़ से लटका मिला -जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। शाहपुर-कल्याणपुर क्षेत्र में पीएमजेएसवाई कालसी में तैनात दफ्तरी किशनलाल (55) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में साइबर ठगों की पुलिसकर्मियों पर नजर -महिला सिपाही का इंस्टाग्राम हैक कर दरोगा को फंसाने की कोशिश


कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि शुक्रवार रात घटना की सूचना मिली थी। मृतक शाहपुर-कल्याणपुर का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार किशनलाल शुक्रवार को रोज की तरह कार्यालय गए थे, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे। देर शाम उनकी तलाश की गई, इस दौरान एक आम के बगीचे में उनकी कार खड़ी मिली। जब परिजन बगीचे के भीतर गए तो किशनलाल का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत


बताया गया कि किशनलाल कालसी में दफ्तरी के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। बेटा एनपीसीएल में कार्यरत है। किशनलाल अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ गांव में रहते थे। पुलिस मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119