छत से पानी फेंकने पर किशोर पर फायरिंग, बाल-बाल बचा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। छत से पानी फेंकने जैसी मामूली बात पर बाइक सवार युवकों ने एक किशोर पर दो राउंड फायरिंग कर दी गनीमत रही कि किशोर बाल-बाल बच गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें बाइक सवार चार युवक कैद हुए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

पुलिस के अनुसार बुधवार को इंदिरा कॉलोनी गली नंबर छह निवासी अंश पुत्र धर्मेंद्र कुमार अपने घर की छत पर होली खेल रहा था उसी समय उसकी मां ममता देवी और मोहल्ले की अन्य महिलाएं घर के बाहर सड़क पर मौजूद थीं। इसी दौरान वहां से एक बाइक पर सवार चार युवक गुजरे जिन पर अंश ने छत से पानी फेंक दिया। पानी फेंकने से नाराज बाइक सवार युवक कुछ देर बाद वापस लौटे उनमें से एक युवक बाइक से उतरा और छत पर खड़े अंश को निशाना बनाते हुए तमंचे से दो राउंड फायर कर दिए अचानक हुई फायरिंग से अंश बाल-बाल बच गया लेकिन गोलियों की आवाज सुनकर उसकी मां और आसपास की महिलाएं दहशत में आ गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

हमलावर युवक इससे पहले कि पकड़े जाते वे अपनी बाइक पर सवार होकर तेजी से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं जिसमें चारों आरोपी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119