डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर 40 दिन की पैरोल -2017 से अब तक 14 बार जेल से बाहर आ चुका

खबर शेयर करें 👉

चंडीगढ़। 4 जनवरी। अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल दी गई है। वह वर्तमान में हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।


राम रहीम को इससे पहले अगस्त 2025 में भी 40 दिन की पैरोल मिली थी। वर्ष 2017 में उसे दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में दोषी ठहराते हुए 20 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा, वर्ष 2019 में उसे 16 साल पुराने एक पत्रकार की हत्या के मामले में भी दोषी ठहराया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


पिछले एक वर्ष में राम रहीम को कई बार जेल से बाहर आने की अनुमति दी गई। अगस्त 2025 में पैरोल के अलावा उसे अप्रैल में 21 दिन की फरलो, जनवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले 30 दिन की पैरोल और अक्टूबर 2024 में हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 20 दिन की पैरोल दी गई थी। इससे पहले अगस्त 2024 में उसे 21 दिन की फरलो मिली थी, जबकि फरवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक दो सप्ताह पहले तीन सप्ताह की फरलो दी गई थी।
इस ताजा पैरोल से पहले, राम रहीम 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद कुल 14 बार जेल से बाहर आ चुका है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) समेत कई सिख संगठनों ने उसे बार-बार दी जा रही राहत की कड़ी आलोचना की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


सूत्रों के अनुसार, पूर्व में पैरोल या फरलो के दौरान राम रहीम कई बार उत्तर प्रदेश के बागपत जिले स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में ठहरा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


हरियाणा के सिरसा मुख्यालय वाले डेरा सच्चा सौदा के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल और हिसार जिलों में डेरा समर्थकों की संख्या विशेष रूप से अधिक मानी जाती है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119