हल्द्वानी : जनता दरबार में गरजे धामी -कहा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अफसर तुरंत करें समस्याओं का समाधान

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल के भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने रविवार को हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को जनता के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की हिदायत दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

जनसुनवाई के दौरान पेयजल संकट, ग्रामीण सड़कों की बदहाल स्थिति, विद्युत आपूर्ति में बाधा और सिंचाई संबंधी शिकायतें प्रमुखता से उठीं। मुख्यमंत्री ने पेयजल निगम को गर्मी के मौसम को देखते हुए जरूरत पड़ने पर टैंकरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा खराब पड़े नलकूपों और हैंडपंपों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर गड्ढामुक्त करने और विद्युत विभाग को तय रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री , विधायक , दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119