UK…खटीमा में सनसनी : दो दिन से लापता व्यक्ति का शव तालाब में मिला, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। ग्राम चांदा में दो दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव तालाब में उतरता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद

जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम ग्रामीणों ने गांव स्थित मंदिर के पास तालाब में एक युवक का शव उतरता देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त ग्राम चांदा निवासी 42 वर्षीय अमित कुमार पुत्र शंकर सिंह के रूप में की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार

परिजनों ने बताया कि अमित कुमार 22 मई की सुबह घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार देर शाम मंदिर के पास तालाब में उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान

मृतक मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी कौशल्या देवी, पुत्री मन्नु राना, पुत्र सुहेल और माता सावित्री देवी को छोड़ गया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119