डॉ. ऋतु रखोलिया उत्तराखंड नारी शक्ति रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित
रुद्रपुर। चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और समाजसेवा के लिए डॉ. ऋतु रखोलिया को “उत्तराखंड नारी शक्ति रत्न अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रविवार 22 मार्च को उधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मां द्वारिका गार्डन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं सामाजिक जागरूकता कल्याण समिति द्वारा किया गया। इस दौरान समिति की अध्यक्ष डॉ. उषा नरेंद्र जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा और भाजपा प्रदेश मंत्री रश्मि रस्तोगी ने डॉ. ऋतु रखोलिया को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
समारोह में वक्ताओं ने चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. रखोलिया के योगदान और समाज के प्रति उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र जैन, समिति की उपाध्यक्ष राधा सुभाष, कविता रावत, सीता सुनील चौरसिया, लीलावती अधिकारी, सुधीर वंदना दास, मुकेश सुयाल, इशू चंद्र धारीवाल, ममता नेगी, बृहद आश्रम के डायरेक्टर शशि सिंह, गुरु रामदास जी सेवा ट्रस्ट उत्तराखंड के हरविंदर सिंह, दुर्गावती यादव, डॉ. असूल श्रीवास्तव, बाल कल्याण समिति सदस्य पुष्पा पानू, दीपा अधिकारी, आभा सुरजीत, आशा शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल