कुंभ मेला-2027 की तैयारियों पर मेलाधिकारी सोनिका सख्त -कार्यों में देरी पर कार्रवाई की चेतावनी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी सोनिका ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्यदायी संस्थाओं को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी निर्माण कार्य में देरी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


समीक्षा बैठक के दौरान मेलाधिकारी ने अस्थायी व्यवस्थाओं से जुड़े कार्यों के आगणन शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रस्ताव तर्कसंगत और औचित्यपूर्ण होने चाहिए। साथ ही कुंभ मेला 2021 की बची सामग्री का अधिकतम उपयोग करने और अनावश्यक खर्च से बचने पर भी जोर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


मेलाधिकारी ने बताया कि कार्यों की प्रगति की समीक्षा अब प्रत्येक पखवाड़े में की जाएगी। अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी सुनिश्चित करने तथा थर्ड पार्टी निरीक्षण कराने के निर्देश भी दिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


इसके अलावा सीसीआर-2 भवन सहित बड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए दो शिफ्ट में काम कराने पर भी बल दिया गया। बैठक में अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, उप मेलाधिकारी आकाश जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119