गौलापार रोड पर चलती कार में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गौलापार रोड पर सोमवार देर शाम तेज रफ्तार से जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन कुछ ही पलों में कार आग का गोला बन गई और पूरी तरह जलकर स्वाह हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि किच्छा से हल्द्वानी की ओर आ रही कार जैसे ही गौलापार स्टेडियम के पास पहुंची, तभी उसमें अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही चालक तुरंत कार से बाहर निकल गया। इसके बाद आग तेजी से फैल गई और कार पूरी तरह जल गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह नष्ट हो चुका था। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में चालक को कोई चोट नहीं आई है। कार में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119