रेलवे ट्रैक के पास भटकता मिला दो वर्षीय मासूम -परिजनों की तलाश जारी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास करीब दो वर्षीय एक मासूम बच्चा अकेला मिला। बताया जा रहा है कि बच्चा लगभग दो घंटे तक ट्रैक के किनारे भटकता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बनभूलपुरा पुलिस ने तत्काल जीआरपी को सूचना दी।
फिलहाल मासूम पूरी तरह सुरक्षित है और उसे जवाहर नगर स्थित एक आरा मशीन परिसर में रखा गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गढ़वाल विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू -18 अक्टूबर तक करें अप्लाई

बच्चे की देखरेख अनस वारसी द्वारा की जा रही है। सूचना मिलते ही बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू कर दी गई है। अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब भी परिजनों को ढूंढने के प्रयास में जुटे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित


प्रशासन और पुलिस से अपील की गई है कि संबंधित थाना क्षेत्र सक्रियता दिखाते हुए बच्चे के परिजनों तक जल्द से जल्द पहुंचने का प्रयास करे। वहीं स्थानीय लोगों से भी अनुरोध किया गया है कि यदि किसी को बच्चे के माता-पिता या परिजनों के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत सूचित करें।
संपर्क नंबर: 8193810151

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119