शादीशुदा महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। एक युवक ने शादीशुदा महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित महिला ने कहा कि कुछ समय पूर्व मकान गली नंबर 5 मोहल्ला सुभाषनगर काशीपुर निवासी जीवनराम पुत्र छोटेलाल किसी काम के बहाने उसके घर आया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा

आरोप है कि उसने धोखे से कोई नशीला पदार्थ दे दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर जब उसने विरोध कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मानसून का कहर : उत्तर और पूर्वी भारत में 17 की मौत, जम्मू-कश्मीर सबसे ज्यादा प्रभावित, कई राज्यों में रेड अलर्ट
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119