लालकुआं…हिंदू बनकर होटल में रुके संप्रदाय विशेष के युवक व हिन्दू युवती को पुलिस ने दबोचा, युवक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
लालकुआं। हिंदूवादियों की सूचना के बाद नगर के एक होटल में रंगरेलियां मना रहे धर्म विशेष के युवक के साथ युवती को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, युवक ने पहचान छुपा कर हिंदू नाम से कमरा किराए में लिया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर को नगर के हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी कि धर्म विशेष का एक युवक हिंदू युवती को लेकर नगर के स्टेशन चौराहे पर स्थित एक होटल में लेकर गया है, हिंदूवादी कार्यकर्ता उक्त होटल में जैसे ही पहुंचे तो पुलिस ने भी छापेमारी कर दी, इस दौरान मौके से युवक और युवती को दबोच लिया, उक्त युवक ने गौरव शर्मा के नाम की आईडी होटल में दी थी, जबकि वह दूसरे धर्म का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों को वहां से हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया, देर शाम तक दोनों से पूछताछ जारी थी, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा के अनुसार पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
इधर हिन्दूवादी नेता कमल मुनि जोशी ने बताया कि लालकुआं में हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को गुप्त सूचना मिली थी कि एक विशेष समुदाय का युवक हिन्दू महिला को लेकर रेलवे स्टेशन तिराहे के समीप स्थित एक होटल में आया है, जिसके बाद सगंठन के कार्यकताओं द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि युवक ने फर्जी आईडी लगाकर होटल में कमरा लिया है।
फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए हिन्दूवादी कार्यकताओं को वापस भेज दिया।
इस मौके पर हिन्दूवादी नेता कमल मुनि जोशी, सुभाष नागर, विजय लोहनी, मनोज गुप्ता, विकास गुप्ता, आलोक वर्मा, जितेन्द्र नेहरा, शोभित त्यागी, आकाश सहित भारी संख्या हिन्दूवादी मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



uttarakhand-आईपीओ और एफएंडओ ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.98 लाख की ठगी
बेटियों की दौड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह -श्रीपाल राणा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील
उत्तराखंड : प्रसव के 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत -अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप