दून में एनकाउंटर : पुलिस पर फायरिंग करने वाले राजस्थान के दो शातिर बदमाश दबोचे, एक के पैर में लगी गोली

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली। नयागांव क्षेत्र में नाकेबंदी और सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने राजस्थान के दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। वहीं तीन अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।

पुलिस के अनुसार, नयागांव चौकी बैरियर पर चेकिंग के दौरान राजस्थान (RJ) नंबर की एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन कार सवार बदमाशों ने बैरियर को टक्कर मारते हुए सेलाकुई की ओर भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस टीम ने उनका पीछा शुरू कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

बदमाश चांदनी चौक से भूरपुर की ओर भागे और रामगढ़ के रपटे के पास कार छोड़कर नदी की तरफ भागने लगे। इसी दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरे को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे पहले प्रेमनगर चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दून अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू मीणा (30) पुत्र सियाराम निवासी ग्राम अखरोट, तहसील मण्डावर, जिला दौसा (राजस्थान) तथा विनोद कुमार मीणा (32) पुत्र रामलाल मीणा निवासी झारेड़ा, तहसील हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में घायल रिंकू मीणा के खिलाफ राजस्थान में हत्या समेत कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं विनोद कुमार मीणा पर भी विभिन्न थानों में कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके और अस्पताल पहुंचे तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी कब्जे में ले लिया गया है।

फरार तीन अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119