पहाड़ी आर्मी में महिला शक्ति का विस्तार -नैनीताल जिला कार्यकारिणी में नई टीम घोषित

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड की जिला नैनीताल महिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई टीम की घोषणा की गई। संस्थापक अध्यक्ष की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष महिला द्वारा विभिन्न सक्रिय सदस्यों को संगठन में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यकारिणी विस्तार के दौरान जिला संरक्षक समिति, सलाहकार समिति, अनुशासन समिति, लीगल समिति, सोशल मीडिया समिति के अलावा 30 सदस्यीय कमेटी और विशेष आमंत्रित सदस्यों की भी घोषणा की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

नई नियुक्तियों में जिला उपाध्यक्ष पद पर सुनीता उपाध्याय, पुष्पा शाह और दीपा बोरा को जिम्मेदारी दी गई। सचिव पद पर पूर्णिमा पांडे, दीपा जीना और नीमा भट्ट को मनोनीत किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा

मंत्री पद पर दीपा आर्या और कमला लटवाल को नियुक्त किया गया, जबकि संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दीपा चौहान को सौंपी गई। मीडिया प्रभारी के रूप में अंजू पाण्डेय और दीपा पाण्डेय को जिम्मेदारी मिली। वहीं जिला कोषाध्यक्ष पद पर अर्पिता को नियुक्त किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ महिला शक्ति को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119