उत्तराखंड…10 लाख की अय्याशी छिपाने के लिए भाई का कत्ल, CCTV बंद कर रची खौफनाक साजिश

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। विकासनगर में पिता के खाते से 10 लाख रुपये निकालकर अय्याशी में उड़ाने का राज खुलने के डर ने एक युवक को इतना हैवान बना दिया कि उसने अपने ही बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी साजिश रची थी।

जानकारी के अनुसार, माता-पिता के हज पर जाने के बाद आरोपी ने पिता का एटीएम कार्ड चोरी कर लिया था। आरोप है कि उसने एटीएम के जरिए करीब 10 लाख रुपये निकालकर खर्च कर दिए। जब बड़े भाई सोहेल को इसकी भनक लगी तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। सोहेल अक्सर उसे इस बात को लेकर टोकता था और कई बार मारपीट भी कर चुका था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-लालकुआं बाईपास और हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग के फोरलेन की राह साफ -जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

मारपीट और लगातार हो रही फटकार से नाराज आरोपी ने सोहेल को रास्ते से हटाने की ठान ली। पुलिस के मुताबिक, उसने वारदात से दो दिन पहले घर के सभी सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग बंद कर उन्हें केवल लाइव मोड पर कर दिया ताकि कोई सबूत न बच सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

आरोपी ने मौका देखकर अपने पास रखी देशी पिस्टल से बड़े भाई सोहेल पर गोली चला दी। गोली लगते ही सोहेल की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने हथियार को घर के बाथरूम में छिपा दिया और मामले को छिपाने की कोशिश की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बहन की आईडी से होटल में कमरा लेने का आरोप, युवती के साथ युवक को देख हंगामा

पुलिस ने जांच के दौरान साजिश का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल की गई देशी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119